Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी और हिंसक पोस्ट करना पड़ा महंगा, 3 अराजक तत्व गिरफ्तार

Jaunpur news: Posting colourful and violent posts on social media proved costly, 3 anarchic elements arrested

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सुजानगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर रंगबाजी, मनबढ़ई और हिंसक तथा आक्रामक पोस्ट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Jaunpur news:गोमती में नहाने गए 6 युवक डूबे, 4 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनीलचंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण में सुजानगंज पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्रवाई करते हुए तीन अराजक तत्वों को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी और हिंसक पोस्ट करने वाले 13 युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विकास तिवारी पुत्र प्रवीण तिवारी निवासी फरीदाबाद, अमित तिवारी पुत्र दीपनारायण तिवारी निवासी फरीदाबाद तथा रोहित गिरी पुत्र दिनेश गिरी निवासी सखवट थाना सुजानगंज शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली, रंगबाजी एवं हिंसा से जुड़ी आक्रामक पोस्ट साझा कर रहे थे।

Jaunpur news:विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक

गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Azamgarh accident:आजमगढ़ में टैंपो-एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, कई घायल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र द्विवेदी, कांस्टेबल अमरनाथ तिवारी एवं कांस्टेबल रवि गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button