Azamgarh news :नई किरण प्रोजेक्ट के तहत परिवार परामर्श केंद्र में एक दम्पत्ति का हुआ समझौता

नई किरण प्रोजेक्ट के तहत परिवार परामर्श केंद्र में एक दम्पत्ति का हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 05.06.2026 को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुल 06 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया था, जिनमें से 05 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग एवं मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान एक प्रकरण में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिससे एक बिखरे परिवार को पुनः साथ रहने का अवसर प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त 02 पत्रावलियों का निस्तारण अन्य कारणों से किया गया। शेष प्रकरणों में दोनों पक्षों को अगली तिथि हेतु नोटिस एवं फोन के माध्यम से सूचित कर पुनः मिडिएशन की कार्यवाही की जाएगी।

नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना, वैवाहिक जीवन में उत्पन्न मतभेदों को संवाद के माध्यम से दूर करना तथा बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना है। यह पहल परिवारों में नई आशा एवं विश्वास का संचार करने के साथ-साथ न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को कम करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

इस पुनीत कार्य में काउंसलर उ0नि0 वरूणेश मिश्र, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button