Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार 

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना मुबारकपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0-216/2026 धारा 137(3), 87 बीएनएस के तहत अभियोग बनाम सुनील पुत्र स्व. राजेन्द्र, निवासी कटरा बलुआ, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 07.06.2026 को उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमणशील एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त रोडवेज बस अड्डा मुबारकपुर के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त सुनील पुत्र स्व. राजेन्द्र, निवासी कटरा बलुआ, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष को समय करीब 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button