Azamgarh news :यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड में ठगा रुपया पुलिस ने कराया वापस
यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड में ठगा रुपया पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
देवगांव थाना अंतर्गत टिकरगढ़ निवासी इनामुल हसन पुत्र गनीम जफर के साथ दिनांक 26.11.2025 को UPI के माध्यम से ₹88,998/- का साइबर फ्रॉड हुआ था। साइबर फ्रॉड की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी।
शिकायत के आधार पर थाना देवगांव की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल के माध्यम से साइबर फ्रॉड की धनराशि ₹88,998/- को Payments Bank के खाता में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना देवगांव की साइबर टीम द्वारा ₹88,998/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गयी।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा आजमगढ़ पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी साइबर कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



