गरीब नवाज कमेटी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, लाचार पति को मिला सहारा

Garib Nawaz Committee sets an example of humanity, helps helpless husband

मानवता की अनूठी मिसाल: गरीब नवाज कमेटी ने बढ़ाया मदद का हाथ, लाचार पति को मिला सहारा

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के शाहपुरा थाना अंतर्गत मकर मोहल्ला निवासी श्याम विश्वकर्मा पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि जीने की आस ही छूट गई थी। गैगरीन वार्ड में भर्ती उनकी पत्नी आरती विश्वकर्मा का लंबे इलाज के बाद निधन हो गया और बदहाली के कारण बेबस पति के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं थे। हालात इतने लाचार थे कि वह पत्नी के शव को गंगा में प्रवाहित करने की सोच रहे थे, लेकिन तभी मानवता की एक किरण बनकर ‘गरीब नवाज कमेटी’ सामने आ गई।

सैयद इनायत अली के नेतृत्व वाली गरीब नवाज कमेटी ने आगे आकर इस लाचार परिवार की सुधि ली और गौरीघाट पर पूरी सम्मानजनक विधि के साथ आरती विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस मर्मस्पर्शी घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है, जहां धर्म या जाति से ऊपर उठकर इंसानी दर्द को समझा जाता है और मुश्किल घड़ी में सही मायनों में अपनों का साथ निभाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button