Azamgarh news :नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 11 लाख रुपया ठगी करने वाला गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 11 लाख रुपया ठगी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तरवा थाना अंतर्गत रासेपुर निवासी संदीप जायसवाल पुत्र गिरिजाशंकर जायसवाल के प्रार्थना पत्र के आधार पर मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 01.07.2026 को थाना तरवां पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि नागेन्द्र यादव, डब्लू यादव निवासी कस्बा पहलवानपुर, थाना तरवां तथा दीपक गौड़ निवासी ग्राम भड़सर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर द्वारा वन विभाग में कार्यरत होने तथा असम राइफल्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर वादी मुकदमा से कुल 11 लाख रुपये ले लिये तथा वादी के नाम से कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर वादी को भेजा गया तथा उसकी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी अपने पास रख लिये गये। नौकरी लगने का झांसा देकर वादी को गुवाहाटी भी भेजा गया, लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगवाई गयी। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गयी। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा आरोपी नागेन्द्र यादव पुत्र राजनाथ यादव, निवासी कस्बा पहलवानपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष को रासेपुर बाजार से समय करीब 09:45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय कियागया l



