Jaunpur news:बीआरपी कॉलेज मैदान में लगी प्रदर्शनी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
The DM conducted a surprise inspection of the exhibition held at the BRP College ground and issued strict instructions regarding security and arrangements.

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार देर शाम बीआरपी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों, झूलों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रदर्शनी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए बड़े झूलों और अन्य संरचनाओं की लोक निर्माण विभाग से तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को कहा।
सोफा फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी अवैध धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर नियमित साफ-सफाई, शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था तथा पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी वालंटियर्स और कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य करने, विद्युत पोल एवं वायरिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन उपकरणों को मानक के अनुरूप स्थापित रखने के निर्देश भी दिए।
कानून का खौफ कायम: मेहनाजपुर पुलिस ने रंगदारी कांड का किया सफल खुलासा
डीएम ने खान-पान की दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में आए लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के समय मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।



