Azamgarh news :फर्जी दस्तावेज तैयार कर अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार कर अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रानी की सराय थाना अंतर्गत ग्राम अंधोरी निवासी पंकज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0-123/2026 धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3), 352, 338 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अन्य अभियुक्तों के नाम भी प्रकाश में आए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त मुन्ना शर्मा पुत्र विक्रमा शर्मा निवासी पिपराकला थाना खजुरी जनपद बलिया को दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 08:36 बजे मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन गुमटी के पास, जनपद मऊ से गिरफ्तार किया गया।



