अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान
North Eastern Railway launches massive public awareness campaign on International Level Crossing Awareness Day

वाराणसी, 09 जून। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस-2026 के अवसर पर मंगलवार को मंडल के विभिन्न रेलवे क्रॉसिंगों और स्टेशनों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य आम जनता और सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे फाटकों तथा रेलवे ट्रैक पार करते समय सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।
वाराणसी में घर जा रहे दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत बनारस एवं ज्ञानपुर रोड स्टेशनों सहित बनारस-ज्ञानपुर रोड रेलखंड के संवेदनशील और व्यस्त समपारों पर लोगों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह तथा सेफ्टी काउंसलरों की टीम ने समपार संख्या 7सी, 8सी, 10सी, 24सी, 30 स्पेशल और 37सी के आसपास पंपलेट वितरित कर लोगों को रेलवे ट्रैक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वाहन सही गियर में रखें, ईयरफोन अथवा तेज ध्वनि वाले उपकरणों का प्रयोग न करें तथा सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
Azamgarh news:थाना प्रभारी और कांस्टेबल पर अवैध कब्जा कराने का आरोप, जांच की मांग
अभियान के दौरान “जीवन समय से ज्यादा मूल्यवान है, समपारों को पार करने में सावधानी बरतें”, “समपार बंद होने पर उसके नीचे से न जाएं” तथा “समपार खोलने के लिए गेटमैन पर अनावश्यक दबाव न बनाएं” जैसे सुरक्षा संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
आजमगढ़ में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता! सास-देवर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप
इसके अलावा राजातालाब, कछवा रोड और ज्ञानपुर बाजार जैसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संरक्षा संगठन और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से आसपास के नागरिकों, स्कूली बच्चों तथा सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। नजदीकी गांवों, ब्लॉकों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में भी जनसंपर्क एवं काउंसलिंग अभियान चलाया गया।
रातभर हील्स पहनकर थिरकी रेवती, अब प्रिंस नरूला संग मचाएंगी बवाल
सेफ्टी काउंसलरों विजय यादव, अविनाश मिश्रा, चंदन कुमार, शशांक शर्मा, विकास कुमार और दीनानाथ की टीम ने संवेदनशील रेलवे क्रॉसिंगों के निकट बाजारों, पेट्रोल पंपों, दुकानों तथा विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों में पहुंचकर “रुकिए, देखिए, तब जाइए” संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया।
अभियान के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं एवं आम जनता के बीच 2050 पंपलेट, 1000 संरक्षा बैग तथा 500 संरक्षा डायरियां भी वितरित की गईं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य रेलवे क्रॉसिंगों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।



