यात्रियों की सुरक्षा में सक्रिय वाराणसी मंडल, अपराधियों पर शिकंजा और मानवीय सेवा जारी

आरपीएफ की सतर्कता: बिछड़े बुजुर्ग को परिवार से मिलाया, घायल यात्री को दिलाई तत्काल मदद

वाराणसी मंडल में रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता: दो मोबाइल चोर गिरफ्तार बिछड़े बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया एवं घायल यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराईवाराणसी 06 अगस्त 2026: मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मानवीय सेवा कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा समय-समय पर यात्रियों की सुरक्षा बचपन बचाओ अभियान मानव तस्करी की रोकथाम तथा जरूरतमंद यात्रियों की सहायता हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 05 अगस्त 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान एवं रेल राजकीय रेल पुलिस सीवान की संयुक्त टीम ने सीवान रेलवे स्टेशन पर दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त छपरा–गोरखपुर रेलखंड के रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके कब्जे से ओप्पो एवं रियलमी कंपनी के दो चोरी के मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 35000 बरामद किए गए। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध रेल थाना सीवान में भारतीय न्याय संहिता सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में रेल मदद-139 पर प्राप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12566 से यात्रा कर रहे 70 वर्षीय श्री किशोरी पासवान अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। सूचना प्राप्त होते ही आरपीएफ पोस्ट सिवान के जवानों ने तत्काल खोजबीन कर उन्हें सुरक्षित बरामद कर अपने संरक्षण में रखा। आवश्यक सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच के उपरांत दिनांक 05 अगस्त 2026 को उन्हें उनकी पुत्री श्रीमती मंजू कुमारी पासवान निवासी जनकपुर (नेपाल) को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजन को सकुशल पाकर परिवार ने रेलवे सुरक्षा बल की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार दिनांक 05 अगस्त 2026 को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना प्राप्त हुई कि फेफना रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14524 से उतरते समय एक युवक गिरकर घायल हो गया है। सूचना मिलते ही फेफना स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल श्री सतीश कुमार राय तत्काल मौके पर पहुंचे तथा स्टेशन मास्टर से प्राप्त मेमो के आधार पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरही (बलिया) पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किए जाने के बावजूद परिजनों ने अपनी स्वेच्छा से उसे घर ले जाने का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button