स्वच्छतापखवाड़ा के अंतर्गत वाराणसीमंडल में मऊजंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर चला विशेष गहन सफाई अभियान
Under the Swachhta Pakhwada, a special intensive cleaning drive was carried out at Mau Junction and other stations in the Varanasi division.
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:मऊ।वाराणसी।रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार वाराणसी मंडल में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (इएनएचएम ) अनुभव पाठक के नेतृत्व में आज 04 अक्टूबर, 2026 को मंडल के मऊ, सलेमपुर, वाराणसी सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष ‘डीप क्लीनिंग ड्राइव’ (गहन सफाई अभियान) चलाया गया।इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसरों की गहन सफाई करते हुए स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाना तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना था। अभियान के दौरान उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां नियमित सफाई के साथ-साथ गहन सफाई की आवश्यकता थी।अभियान के अंतर्गत प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज (FOB), कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग एरिया की गहन सफाई की गई। फर्श एवं अन्य सतहों पर जमी धूल, गंदगी एवं अशुद्धियों को हटाने के लिए डीप स्क्रबिंग तथा प्रेशर वॉशिंग की गई।सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए टाइल्स, सैनिटरी फिटिंग, वॉश बेसिन एवं फ्लश सिस्टम की डीप क्लीनिंग तथा सैनिटाइजेशन किया गया। आवश्यकता वाले स्थानों पर डी-स्केलिंग एवं दुर्गंध नियंत्रण के उपाय भी किए गए, ताकि यात्रियों को स्वच्छ एवं स्वच्छतापूर्ण शौचालय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इसी प्रकार वेटिंग हॉल एवं कॉनकोर्स की भी गहन सफाई की गई। इसमें ओवरहेड स्ट्रक्चर, सीलिंग फैन, लाइट फिटिंग, साइनेज बोर्ड तथा अन्य दुर्गम स्थानों की सफाई की गई। स्टेशन परिसर में जमी धूल एवं गंदगी को हटाकर परिसर की समग्र स्वच्छता एवं सुंदरता में सुधार किया गया।स्टेशन परिसर में स्थापित डस्टबिनों को खाली कर उनकी रगड़कर सफाई एवं डीप क्लीनिंग की गई। कचरे के उचित संग्रहण एवं निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार खराब डस्टबिन एवं लाइनर को बदला गया।इसके साथ ही प्लेटफॉर्म के आसपास स्थित नालियों एवं ड्रेनेज प्वाइंट्स की भी सफाई की गई। नालियों से कचरा एवं अन्य अवरोध हटाकर डी-सिल्टिंग की गई, जिससे जल निकासी सुचारु बनी रहे तथा जल-जमाव की समस्या को रोका जा सके।स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के दौरान वाराणसी मंडल द्वारा रेलवे परिसरों में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने एवं यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित तथा बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। उक्त जानकारी महेश गुप्ता
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने दी।



