Jaunpur news: महाराष्ट्र पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, ज्वेलर्स संचालक हिरासत में
Jaunpur news: Maharashtra police raid causes commotion, jeweler's operator detained

जौनपुर।गौराबादशाहपुर कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम ने स्थानीय सर्राफा प्रतिष्ठान सुजीत ज्वेलर्स पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई।
शाही किले में होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन
अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस की ओर से मामले के संबंध में आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाना पड़ा महंगा, दो अराजकतत्व गिरफ्तार
दुकान पर कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग छापेमारी के कारणों को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस भी मामले को लेकर सतर्क नजर आई।
रातभर हील्स पहनकर थिरकी रेवती, अब प्रिंस नरूला संग मचाएंगी बवाल
फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जाने की जानकारी सामने आई है। मामले की विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।



