Azamgarh news: 6 बेटियों के विवाह के लिए समाजसेवी दीपक सिंह ने दिया गृहस्थी का सामान, 2024 से जारी है मुहिम
Azamgarh news: Social worker Deepak Singh donated household goods for the marriage of six daughters, the campaign has been ongoing since 2024.

ठेकमा/आजमगढ़: विकासखंड ठेकमा के छत्तरपुर गांव में बुधवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी दीपक सिंह उर्फ चिंटू असवनीया के सहयोग से 6 जरूरतमंद बहनों के विवाह हेतु गृहस्थी का सामान वितरित किया गया।
दो हफ्तों में दो बड़े धमाके, मधू के करियर का सबसे खास दौर
कार्यक्रम में प्रत्येक बेटी को किचन बर्तन सेट, पानी की टंकी, बक्शा, कुर्सी, चारपाई व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री दी गई। सामान पाकर बेटियों व उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे।
बता दें कि समाजसेवी दीपक सिंह द्वारा वर्ष 2024 से ही गरीब, असहाय बेटियों के विवाह में सहयोग का यह पुनीत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभी तक इसके तहत घाटमपुर से 1, हदीशा से 2 व असवनीया से 3 बेटियों को गृहस्थी का सामान दिया जा चुका है। बुधवार को छत्तरपुर में 6 बहनों को सहयोग देकर इस मुहिम को और आगे बढ़ाया गया। अब तक कुल पचासों बेटियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़
इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि महंगाई के दौर में गरीब परिवारों के लिए बेटियों की शादी करना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में समाजसेवी दीपक सिंह द्वारा दिया जा रहा यह सहयोग गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होता है बल्कि बेटियों को सम्मान से विदा करने का सपना भी पूरा होता है।
शाही किले में होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन
इस मौके पर समाजसेवी दीपक सिंह उर्फ चिंटू ने कहा, “बेटियां समाज का गौरव हैं। किसी भी गरीब की बेटी का विवाह संसाधनों के अभाव में न रुके, यही हमारा प्रयास है। जब तक संभव होगा, यह कार्य आगे भी इसी तरह चलता रहेगा। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र की कोई भी बेटी साधन के अभाव में कुंवारी न रहे।” उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में दुर्गेश सरोज, इंद्रजीत सरोज, समरजीत सरोज, बच्चियों के पिता शिवनारायण हदीशा, लालमनि हदीशा, सर्वेश असवनीया, राजेंद्र सरोज असवनीया, अनिल राम असवनीया, मुराती सरोज घाटमपुर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से बेटियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।



