Azamgarh News:फुलेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस 

फुलेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस

दीदारगंज -आजमगढ़

दीदारगंज क्षेत्र के फुलेश में श्रावस्ती नरेश राष्ट्रवीर महाराजा सुहेल देव विजय दिवस बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में गाजे बाजे संग महाराजा सुहेल राजभर की प्रतिकात्मक मूर्ति घोड़े पर सवार होकर जुलूस गांव स्थित मां काली के मंदिर से होकर खेतासराय दीदारगंज मार्ग पर स्थित महाराजा सुहेल देव प्रवेश द्वार फुलेश पहुंचा जहां जुलूस में शामिल लोगों ने महाराजा सुहेल देव की मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया तत्पश्चात जुलूस सूघरपुर तिराहा पहुंचा जहा पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया इसके बाद जुलूस फुलेश स्थित राधेश्याम मिश्र की बाग में पहुंचा जहां पर जन सभा का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर इतिहास कार एम बी राजभर ने कहा कि सैयद सलार मसूद गाजी एक विदेशी आक्रांता था जो भारत देश में हिन्दू राजाओं हिंदुओं के धर्मस्थलों पर आक्रमण करके विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ रहा था कि बहराइच जिले में पहुंचा तो वहां के महाराजा सुहेल देव ने 21हिंदू राजाओं को मिला कर उनकी सेना के सहयोग से आक्रांता सैयद सलार मसूद गाजी की सेना को पछाड़ कर गाजी का कत्ल कर दिया जिसमें सैयद सालार मसूद गाजी की 1.20 लाख सेना मारी गई और महाराजा सुहेल देव ने विजय हासिल की।इसी को देखते हुए दस जून को पूरे देश में विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तथा इसी उपलक्ष्य में बहराइच में दस दिन का मेला चल रहा है जो बीस जून तक रहेगा। कार्यक्रम को दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर, शैलेन्द्र सिंह गुड्डू दीदारगंज विधानसभा प्रभारी सुभासपा,लेबर कमिश्नर शंकर लाल,रोशन राजभर, धनंजय मिश्र, दिनेश कुमार,रमेश राजभर प्रबंधक सी आर बी कालेज, कविराज, जियालाल,इंद्रेश, दिवाकर,पंचम राजभर भी डी सी, पतिराम,सागर, पप्पू ,राम विनोद राजभर,अमित राजभर,परविंद, आदि ने भी अपने बिचार ब्यक्त किए।इस अवसर पर राकेश राजभर की तरफ से हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को डायरी एवं पेन दिया गया कार्यक्रम का संचालन विशाल राजभर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button