Azamgarh news :आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ पर वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त विजय निषाद द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री से पूर्व में शारीरिक संबंध बनाए गए तथा उक्त प्रकरण को दबाने के लिए विजय निषाद एवं अन्य नामजद व्यक्तियों द्वारा पीड़िता पर दबाव बनाया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 108 बीएनएस बनाम विजय निषाद, रामलखन निषाद, रवि यादव एवं आशा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11.06.2026 को अभियुक्त विजय निषाद पुत्र मुन्नीलाल निषाद निवासी देवारा जदीद (नेता नगरी) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को कप्तानगंज तिराहे से समय 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button