Palamu News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सात पुरस्कार जीतकर मासूम ने लहराया झारखंड का परचम

Palamu News: Innocent child hoisted the flag of Jharkhand by winning seven awards in the national competition.

मधुलता पांडेय मुख्य संवाददाता

माउंट आबू की वादियों में एक अजीब सी खामोशी है, जो मन के शोर को शांत कर देती है

पलामू। हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऑल इंडिया आर्टिस्ट असोसिएशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ड्रामा कंपीटिशन में पलामू की मासूम आर्ट ग्रुप की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीत कर झारखंड का परचम लहरा दिया है। मासूम के उपाध्यक्ष अमर कुमार भांजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया जिसमें मासूम आर्ट ग्रुप ने फिर मिलेंगे नाटक का मंचन किया। इस नाटक में एक ट्रक ड्राइवर की ईमानदारी, रिश्तों के प्रति उसकी उत्तरदायित्व और समाज तथा परिवार में उसकी स्थिति को दर्शाया गया था । इस नाटक की प्रस्तुति को दर्शक और निर्णायक सभी ने सराहा।

Palamu News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सात पुरस्कार जीतकर मासूम ने लहराया झारखंड का परचम

मिले सात पुरस्कार

मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नाटक फिर मिलेंगे को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ नाटक का प्रथम पुरस्कार मिला। इसके लेखन व निर्देशन के लिए सैकत चट्टोपाध्याय को बेस्ट राइटर व बेस्ट डायरेक्टर का प्रथम पुरस्कार मिला। नाटक में ट्रक ड्राइवर सूरज प्रसाद का चरित्र निभाने के लिए सैकत को बेस्ट एक्टर का प्रथम पुरस्कार भी मिला। नाटक में सीता की भूमिका में अभिनय के लिए मुनमुन चक्रवर्ती को बेस्ट एक्ट्स का प्रथम और लाइट इफेक्ट के लिए विनय चौहान को बेस्ट लाइटिंग का प्रथम पुरस्कार मिला।

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट के संविदा श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण समझौता

श्यामली घोष को सावित्री की भूमिका के लिए अभिनेत्री का सांत्वना पुरस्कार मिला। इस नाटक के अन्य कलाकारों में अमर भांजा, गुलशन मिश्रा, उज्ज्वल सिन्हा, राज प्रतीक पाल, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश कुमार, राहुल चंद्रवंशी शामिल थे। म्यूजिक इफेक्ट राहुल कुमार, संगीत राजा सिन्हा और गीत मानस राय का था।सैकत को मिला सुदर्शन गौड़ कला गौरव सम्मान

मासूम आर्ट ग्रुप के सैकत चट्टोपाध्याय को उनके द्वारा रंगमंच के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सुदर्शन गौड़ कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रतिवर्ष देश में रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रंगकर्मियों को दिया जाता है। सैकत ने इस सम्मान को पलामू को समर्पित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button