Azamgarh News:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 150 पौधों का वृक्षारोपण

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 150 पौधों का वृक्षारोपण
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “विश्वास, विकास और जन-कल्याण पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र के बघेला स्थित पोखरे पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 150 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक सूर्यभान सोनकर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह आत्मिक शांति का भी स्रोत है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय, सभासद श्रवण मोदनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, लालजी सिंह, सभासद आलोक गुप्ता, सूर्य प्रकाश मिश्रा, भीमा यादव, हेमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



