Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना महराजगंज क्षेत्र की एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी देवारा त्रिपुरारपुर आइमा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया तथा महिला द्वारा विवाह के लिए कहने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई। जिसके आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0- 135/2026 धारा 3(5), 69, 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.06.2026 को उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज कुमार को मनोगा का पुरा तिराहा से समय करीब 06:30 बजे सुबह गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों को न्यायालय तक पहुंचाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button