Breaking Azamgarh accident:आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: आर्टिका और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, चार की मौके पर मौत

Tragic road accident in Azamgarh: Artica and trailer collide head-on, four killed on the spot

 

लालगंज से सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परडीहा मोड़ पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आर्टिका कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Azamgarh news:मुख्यमंत्री योगी के आजमगढ़ आगमन को ऐतिहासिक बनाने की अपील, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह का आह्वान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि आर्टिका कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान झारखंड निवासी के रूप में बताई जा रही है।पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

यह एक ब्रेकिंग समाचार है कुछ समय बाद विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button