Azamgarh news:राज चौहान बने राष्ट्रीय लोकदल युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Azamgarh news: Raj Chauhan becomes district president of Rashtriya Lok Dal youth wing, supporters give grand welcome

अहरौला/आजमगढ़। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोकी त्यागी एवं प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर युवा राष्ट्रीय लोकदल, जनपद आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष राज चौहान को मनोनीत किया गया।

प्रेमी के साथ इश्क पति की हत्या, पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी के संग संबंध बनाने के बाद हत्या

जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद क्षेत्र में पहुंचने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पत्रकारों से रेलवे रियायत छीनना: लोकतंत्र की आवाज़ को कमजोर करने का निर्णय लेखक: हृदयानंद मिश्र

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज चौहान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

करीना कपूर खान बनीं ‘नुवा’ का चेहरा

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से निर्मल चौहान, राम भवन चौहान, राजहंस चौहान, उमेश चौहान, राममिलन चौहान, एडवोकेट मनोज बरनवाल, देशराज चौहान, सूरज चौहान, संदीप, रामबरन चौहान, अमित सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking Azamgarh accident:आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: आर्टिका और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, चार की मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button