डीआरएम आशीष जैन ने मऊ जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
डीआरएम वाराणसी ने मऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

वाराणसी, 15 जून, 2026ः मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ आज दिनांक 15 जून 2026 को वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित मऊ जं. स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।
Mau News:सीओ जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में सुनी जनता की फरियाद।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने स्टेशन भवन, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, दिव्यांगजन सुविधाएं, पार्किंग क्षेत्र, यात्री सूचना प्रणाली, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की । उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य की गति बढ़ाकर सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें । एक औपचारिक वार्ता में उन्होंने बताया की यात्री सुरक्षा,संरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुगम, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। योजना के पूर्ण होने पर यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा स्टेशन क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
Mau News:प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की सरकार कर रही सबके सपने पुरे: सुनीलगुप्ता महामंत्री
इस अवसर पर इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय श्री विकास सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री विनीत कुमार , वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री अभिनव पाठक ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस रामकृष्णन ,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ENHM) श्री अभिषेक राय वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर श्री सौरभ राठौर, मंडल परिचालान प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल इंजीनियर मऊ श्री सुनील पाण्डेय, कोचिंग डिपो अधिकारी श्री सदाम हुसैन,सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।



