Azamgarh news:जमीन विवाद में मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Azamgarh news: Allegations of assault and threats in a land dispute, the victim appealed to the SSP for justice.

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर निवासी संजय कुमार ने जमीन के लेन-देन के विवाद में शेरवां गांव के गुफरान अहमद व उसके दो साथियों पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, 11 जून को कनैथा मोड़ के पास आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोककर अभद्रता की तथा जमीन का बैनामा न करने पर गोली मारने की धमकी दी। थाना सरायमीर में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



