अभिनेत्री शिवानी सिंह और सिंगर कशिश सिन्हा का भोजपुरी लोकगीत ‘तकलीफ लागता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिली

Actress Shivani Singh and singer Kashish Sinha's Bhojpuri folk song 'Takleef Lagta' released on Worldwide Records

भोजपुरी संगीत जगत की बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स आए दिन नए और धमाकेदार गाने रिलीज करती रहती है, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छू जाता है। और तो और वे गाने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक तहलका मचा देते हैं। ऐसे में एक और धमाकेदार दिल को छू लेने वाला सैड मूड का भोजपुरी लोकगीत ‘तकलीफ लागता’ रिलीज हो चुका है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल देख सकते हैं। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई हसीन अदाकारा शिवानी सिंह, खूबसूरत पूजा कुमारी और हैंडसम एक्टर सतीश राज की तिकड़ी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से चार चांद लगा दिए हैं। वहीं सुरीली आवाज की मल्लिका सिंगर कशिश सिन्हा ने इस गीत को अपनी जादुई आवाज से गाकर मन मोह लिया है। इस चौकड़ी का यह तालमेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के बोल, संगीत और इसकी मेकिंग इतनी दमदार है कि यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है।

Dipika Chikhlia’s & Suraj Emotional Bond Takes Center Stage in ‘Tera Mera Nata’ Trailer

लिंकः https://youtu.be/nzkfn_QgNLQ?si=182EVPg4mK7uqdNw

 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘तकलीफ लागता’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर कशिश सिन्हा ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सिंह और पूजा कुमारी ने गरदा उड़ा दिया है, उनके साथ एक्टर सतीश राज ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार राहुल कुमार चौधरी ने लिखा है, जबकि संगीतकार और कंपोज़र अंकुल पुरोहित ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर नीतीश राज, डीओपी राहुल चौरसिया, सिद्धार्थ राज, एडिटर सिद्धार्थ राज हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। मेकअप मैन चंदन कुमार, असिस्टेंट रौनक राणा, लाइटमैन राजन कुमार हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

दीपीका चिखलिया और सूरज के भावुक मां-बेटे के रिश्ते ने जीता दर्शकों का दिल 26 जून को रिलीज होगी रोमांटिक फैमिली ड्रामा

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी संगीत में जब भी कुछ नया और लीक से हटकर करने का प्रयास किया जाता है, तो दर्शक उसे दिल से स्वीकार करते हैं। ‘तकलीफ लागता’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि यह प्यार में मिलने वाले उस दर्द का एक खूबसूरत विजुअल और म्यूजिकल सफर है, जिससे कभी न कभी हर कोई गुजरता है। हमारी कंपनी हमेशा से ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देती आई है, जिसे पूरा परिवार एक साथ देख-सुन सके।’

Hon’ble Haryana CM Nayab Singh Saini Congratulates Kangana Ranaut for *Bharat Bhhagya Viddhaata Declares the Film Tax-Free in the State

एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने कहा कि ‘इस गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स से बेहद उत्साहित और खुश हूँ। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स और रत्नाकर कुमार सर के साथ काम करना हमेशा से ही एक बेहतरीन अनुभव रहता है, क्योंकि वे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका देते हैं। यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं अपने सभी फैंस से अपील करती हूँ कि वे इस गाने को अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दें।’

From Bollywood Actress to Successful Entrepreneur: The Inspiring Journey of Mahak Chaudhary

सिंगर कशिश सिन्हा ने कहा कि ‘मैं रत्नाकर कुमार सर की आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। दर्शकों से मिल रही तारीफें मेरे हौसले को और बढ़ा रही हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस बेहतरीन गाने का हिस्सा बन सकी। इस गीत को गाते समय मैंने इसके हर एक शब्द के दर्द को महसूस करने की कोशिश की है, ताकि जब दर्शक इसे सुनें, तो वे सीधे तौर पर इससे जुड़ सकें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button