जबलपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, मंत्री राकेश सिंह और विधायक अशोक रोहाणी ने लगाई दौड़
Run for Unity organised in Jabalpur, Minister Rakesh Singh and MLA Ashok Rohani participated in the race.
जबलपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जबलपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत रानीताल से हुई। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोने के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से देश की एकता को नई दिशा दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सरदार पटेल के विचारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



