Azamgarh news:केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आजमगढ़ में 4 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का डीएम,सीडीओ ने किया भव्य शुभारंभ

विश्वास, विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष’’ विषयक पुस्तक एवं फोल्डर का भी हुआ विमोचन

आजमगढ़, 17 जून,केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत हरिऔध कला केन्द्र प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी (17 से 20 जून, 2026) का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ‘‘सेल्फी विद पीएम’’ सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही ‘‘विश्वास, विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष’’ विषयक पुस्तक एवं फोल्डर का विमोचन भी किया गया।

आजमगढ़ जेल से भागे 1-1 लाख के दो इनामी बंदी गिरफ्तार,गाजीपुर जाने निकले थे, रास्ते में STF ने दबोच लिया; 10 साल से थे फरार

 

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठाएं।

Azamgarh News:बिलरियागंज क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने की अपील

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आजमगढ़ के विकास की झलक भी देखने को मिलती है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से प्रदर्शनी का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया।

उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का सीक्रेट रीयूनियन!

आध्यात्मिक विरासत, आधारभूत संरचना एवं विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी

चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास तथा आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल को पहले और अब के स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है।

भोपाल जेल में बना ‘राजा मंत्री चोर सिपाही’ का फ़िल्मी किला 

प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से श्री राम जन्मभूमि मन्दिर (अयोध्या), श्री काशी विश्वनाथ धाम (वाराणसी), महाकुम्भ स्थल (प्रयागराज) सहित प्रदेश के अन्य पुनर्जीवित तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक केन्द्रों को दर्शाया गया है। वहीं नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, रैपिड रेल, पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर एवं रायबरेली एम्स, गोरखपुर उर्वरक कारखाना तथा रक्षा गलियारा जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है।

मुंबई मरीन्स संग सना रईस खान की नई पारी

इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण तथा दंगामुक्त वातावरण जैसे विषयों को आन्तरिक सुरक्षा मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वहीं विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन के अंतर्गत हरित ऊर्जा, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक एवं तकनीकी विकास, आधुनिक कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की भावी रूपरेखा को भी प्रदर्शित किया गया है।

 

‘सेल्फी विद पीएम’, पुस्तक प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केन्द्र

अदाह शर्मा का फुल-बॉडी टैटू लुक बना इंटरनेट की पहेली

विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कट-आउट के साथ स्थापित ‘सेल्फी विद पीएम’ सेल्फी प्वाइंट जनमानस के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने फोटो एवं सेल्फी लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। साथ ही सरकार की उपलब्धियों एवं विकास परियोजनाओं के संबंध में लोगों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से साझा किया।

अनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी’

प्रदर्शनी में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी भी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। यहां ‘नरेन्द्र मोदी : द ग्लोबल लीडर’, ‘नई भाजपा के शिल्पकार’, ‘साधु से सेवक (नरेन्द्र मोदी)’, ‘योगी गाथा’, ‘संन्यासी योद्धा’, ‘योगी ट्रिलियन अभियान’, ‘उत्तर प्रदेश : कहानी बदलाव की’, ‘योगी आदित्यनाथ की जीवन गाथा’ सहित केन्द्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं फोल्डरों का प्रदर्शन किया गया।

संघर्ष, दर्द और जुनून की कहानी कहता शैलेश रामुगड़े का यह विस्फोटक लुक

जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी 20 जून 2026 तक हरिऔध कला केन्द्र प्रांगण में संचालित रहेगी। इसका उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करना है। उन्होंने जनपदवासियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया।

आजमगढ़ जेल से भागे 1-1 लाख के दो इनामी बंदी गिरफ्तार,गाजीपुर जाने निकले थे, रास्ते में STF ने दबोच लिया; 10 साल से थे फरार

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश से नामित लोक कलाकार संदीप कुमार सिंह एवं मुन्ना लाल यादव द्वारा लोकगायन के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया।

अभिनेत्री शिवानी सिंह और सिंगर कशिश सिन्हा का भोजपुरी लोकगीत ‘तकलीफ लागता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिली

इस अवसर पर सहायक खाद्य आयुक्त सुशील कुमार मिश्र, सूचना विभाग के कर्मचारी दीपक मौर्य, जयश्री यादव, विजय प्रताप सिंह, परमात्मा मौर्य, विनोद कुमार , राम मूरत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार बन्धु एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button