आजमगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत पर ASP/CO सदर ईश्वर लाल गुर्जर गंभीर,मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण,खुलासे के लिए गठित की गईं पुलिस टीमें

ASP/CO Sadar Ishwar Lal Gurjar is serious about the suspicious death of a youth in Azamgarh, reached the spot and inspected, police teams were formed to investigate.

आजमगढ़ 13 नवंबर :थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम अमिलो में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP/CO सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मृतक की पहचान हीरा गौड़ पुत्र मांगीराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस पूरे प्रकरण में ASP/CO सदर ईश्वर लाल गुर्जर की सक्रियता, गंभीरता और संवेदनशील कार्यशैली सराहनीय रही। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।ASP/CO सदर ईश्वर लाल गुर्जर की बाइट में मामले को लेकर पुलिस की गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक वजह सामने लाई जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस की तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली से यह संदेश स्पष्ट है कि प्रत्येक घटना को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button