आजमगढ़:पिकअप सवार बदमाश घर से भैंस और पड़वा उठा ले गए
Azamgarh: Criminals in a pickup truck stole a buffalo and a calf from a house.
नरसिंह पवई (आजमगढ़)। थाना पवई क्षेत्र के नसोपूर गांव में अज्ञात बदमाश एक घर से भैंस और पड़वा पिकअप पर लादकर उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी राजाराम बिंद पुत्र स्वर्गीय चौथी के अनुसार,11. 12 नवंबर की रात अज्ञात बदमाश उनके घर पहुंचे। बदमाश घर से छह दिन पहले बच्चा देने वाली एक भैंस और करीब दो वर्ष के एक पड़वे को चार पहिया पिकअप पर लादकर फरार हो गए। पीड़ित का घर सीक्सलेन रोड के किनारे स्थित है। सुबह तीन बजे पशुशाला में बंधी दूसरी भैंस की आवाज सुनकर परिजन जागें और पशु शाला में गये तो देखा कि एक भैंस और एक पड़ावा गायब था।घटना के बाद राजाराम ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पशुओं की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।



