Azamgarh news :मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जहानागंज पुलिस ने 03 व्यक्तियों पर शांति भंग में किया गिरफ्तार 

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जहानागंज पुलिस ने 03 व्यक्तियों पर शांति भंग में किया गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

सोशल मीडिया पर थाना क्षेत्र जहानागंज के बाजार क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसका संज्ञान लेते हुए थाना जहानागंज पुलिस द्वारा तत्काल जांच की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की गई। उनके कृत्य से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने तथा आमजन में भय एवं अशांति का वातावरण उत्पन्न होने की संभावना पाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

दिनांक 19.06.2026 को वायरल वीडियो से संबंधित व्यक्तियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए चालान कर माननीय उप जिलाधिकारी (सदर) न्यायालय भेजा गया।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की मारपीट, उपद्रव अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली घटनाओं पर पुलिस की सतत निगरानी रहती है तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button