Azamgarh news :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण/जिला वेटलैण्ड/गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण/जिला वेटलैण्ड/गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

सिलनी नदी के जीर्णोद्धार के क्रम मे 27 किमी0 तक हुई सिल्ट सफाई, 60 हजार लगाये जायेंगे पौधे

वंदे मातरम वाटिका, समरस वन, समृद्धि वन, ऊर्जा वन, ग्रीन चौपाल आदि विशिष्ट वनों की होगी स्थापना- डीएफओ

 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

 

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण, जिला वेटलैण्ड समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वर्ष 2026-27 वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष भूमि चिन्हांकन, अग्रिम मृदा कार्य, एवं विशिष्ट वनों की स्थापना आदि पर बल दिया गया। वर्ष 2020 से 2023 में रोपित पौधों का स्थलवार विवरण के सम्बन्ध में वन अनुसंधान देहरादून द्वारा तृतीय पक्ष के मूल्यांकन किया गया है। 2025-26 में कराये गये पौधरोपण के उपरान्त पौधों की सिंचाई सुरक्षा एवं अनुरक्षण आदि की व्यवस्था पर बल दिया गया।

शासन द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ हेतु लगभग 65 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिसके सापेक्ष 27 विभागांे को विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने 01 लाख से अधिक वृक्षारोपण आवंटित विभागों पर्यावरण, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, उद्यान के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु तैयारियों को गम्भीरता से पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि 25 जून तक गड्ढ़ा खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। गड्ढ़ा खुदाई से संबंधित बुकलेट एक सप्ताह में संबंधित अधिकारी उपलब्ध करा दें। कुछ विभागों के वृक्षारोपण लक्ष्य को रीवाइज किया गया है, संबंधित विभाग को रीवाइज लक्ष्य को पूर्ण करें।

वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने सिलनी नदी के जीर्णाेद्धार पर बल देते हुए बताया कि 29 किमी0 प्रवाह क्षेत्र के सापेक्ष 27 किमी0 तक सिल्ट सफाई कार्य हो गया है, शेष भी अविलम्ब पूर्ण हो जायेगा। सिंचाई विभाग के अधि0 अभियन्ता को निर्देशित किया कि सिलनी नदी के दोनों किनारों पर 60 हजार वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करें। नदी के दोनो किनारे पर गड्ढ़ा खुदान की प्रतिदिन की प्रगति से सीडीओ को अवगत करायंे।

डीएफओ आकांक्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत विशिष्ट वनों की स्थापना व विशिष्ट क्रियाकलापों के क्रियान्वयन पर बल दिया जा रहा है। जैसे- मिशन छाया- हीट वेव के दुष्प्रभावों के नियंत्रण हेतु मार्गाे के किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर छायादार वृक्षों का रोपण लोक निर्माण, पंचायती राज, आवास विकास, नगर विकास, परिवहन तथा शिक्षा विभाग द्वारा कराया जायेगा। वंदे मातरम वाटिका- वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपरान्त प्रत्येक जनपद में 15 अगस्त 2026 के दिन 150 पौधों का रोपण वन विभाग द्वारा कराया जायेगा। महर्षि चरक औषधि वन- प्राचीन भारत के महान आर्युवेद विशेषज्ञ और चिकित्सक महर्षि चरक की स्मृति में औषधीय प्रजातियों का रोपण वन विभाग द्वारा कराया जायेगा। समरस वन- सामाजिक न्याय, समानता तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक, समाज सुधारक तथा संवधिान निर्माता डा० भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती पर 135 पौधों का रोपण वन/समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जायेगा। समृद्धि वन- ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों की समृद्धि में वानिकी के दृष्टिगत समृद्धि वन की स्थापना कृषि एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कराया जायेगा। कपि वन- शहरों में मानव-वानर द्वन्द के न्यूनीकरण के दृष्टिगत शहर की आबादी के बाहर फलदार प्रजाति का रोपण नगर एवं आवास विकास द्वारा कराया जायेगा। ऊर्जा वन- वैश्विक ऊर्जा संकट के दृष्टिगत जलौनी लकड़ी की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करने लिए ऊर्जा वन की स्थापना ग्राम्य एवं पंचायती द्वारा कराया जायेगा। एक्सप्रेसवे वृक्षारोपण- प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे के दोनो तरफ रिक्त पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण यूपीडा, वन विभाग/अन्य कार्यदायी विभाग द्वारा कराया जायेगा। अविरल धारा वृक्षारोपण- नदियों के पुनरोद्धार हेतु नदियों के दोनों तटों पर वृक्षारोपण नमामि गंग एवं जलापूर्ति, सिंचाई विभाग, ग्राम्य विकास, नगर विकास, लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराया जायेगा। सहजन भण्डारा- प्रोटीन व विटामिन से भरपूर सहजन पौधों का रोपण (प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, मुख्यमंत्री आवास योजना, जीरो पावर्टी योजना के लाभार्थी) वन विभाग द्वारा कराया जायेगा। आम भण्डारा- पोषक तत्वों का पावर हाऊस तथा पाचन में सुधार, इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा के स्वास्थ्य और हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी फल आम के देशी प्रजातियों का रोपण वन/उद्यान विभाग द्वारा कराया जायेगा। ग्रीन चौपाल- पर्यावरण एवं वन के संरक्षण एवं संवर्धन के दृष्टिगत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल का आयोजन वन विभाग द्वारा कराया जायेगा। भाई-बहन वृक्षारोपण- रक्षाबन्धन के दिन रक्षाबन्धन वाटिका की स्थापना वन विभाग द्वारा कराया जायेगा। एक पेड़ गुरू के नाम- शिक्षक दिवस/विशिष्ट तिथि को एक पेड़ गुरू के नाम वृक्षारोपण वन विभाग द्वारा कराया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 उमाशरण पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, उप जिलाधिकारी/ईओ नगर पालिका आजमगढ़, एक्सीयन पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button