Breaking Jaunpur news:खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
हाथ पर लिखा मिला "प्रीति महाकाल", पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जिला ब्यूरो रिपोर्ट बरसाती लाल कश्यप
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहा गांव में को खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक भैंस चरा रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुरेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उत्तर दा पुत्तर’ का नया पोस्टर रिलीज़, किस्मत, कर्म और दिशा पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में उठाता है सवाल
पुलिस जांच के दौरान मृतक के हाथ पर “प्रीति महाकाल” लिखा हुआ पाया गया, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों के बीच शव मिलने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



