Azamgarh News:समाधान दिवस में 70 शिकायत पत्रों में से महज 5 का निस्तारण*

*समाधान दिवस में 70 शिकायत पत्रों में से महज 5 का निस्तारण*

लालगंज (आजमगढ़ ) लालगंज तहसील परिसर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी लालगंज नंदिनी शाह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। उपजिलाधिकारी लालगंज नंदनी शाह ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 70 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 36 पुलिस 10 विकास विभाग 06 विधुत विभाग 05 सिंचाई विभाग 01 अन्य 12 सहित कुल 70 शिकायतें आई थी। जिसमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी लालगंज नंदनी शाह ने शेष 65 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए।इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश सिंह,नायब तहसीलदार कनक सिंह, मनोज गिरी,क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button