Azamgarh news :फर्जी वरासत एवं धोखाधड़ी कर भूमि के अवैध बैनामे का आरोपी गिरफ्तार
फर्जी वरासत एवं धोखाधड़ी कर भूमि के अवैध बैनामे का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मा0 न्यायालय सीजेएम, आजमगढ़ से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर वादी सफुद्दीन पुत्र हकीमुद्दीन निवासी ग्राम नन्दाव, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा आरोप लगाया गया कि मृतक नसीम अहमद की संपत्ति के उत्तराधिकार एवं वरासत संबंधी अभिलेखों में कूटरचित एवं भ्रामक तथ्य अंकित कर उनकी पत्नी नसरीन एवं उनके बच्चों के वैधानिक अधिकारों की उपेक्षा करते हुए फर्जी तरीके से वरासत दर्ज कराई गई तथा तत्पश्चात उक्त भूमि का बैनामा कर धोखाधड़ी की गई।
प्रकरण के संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 474/2025 धारा 3(5), 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सरायमीर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.06.2026 को उ0नि0 राजकुमार यादव एवं उ0नि0 प्रशान्त सिंह मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अब्दुल फहद कादनपट्टी मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कादनपट्टी मोड़ से अभियुक्त अब्दुल फहद पुत्र स्व0 नसीम निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, उम्र 32 वर्ष को दिनांक 19.06.2026 को समय 19:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



