Azamgarh news :दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सिधारी पर वादिनी द्वारा दिनांक 15.06.2026 को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त संजीव मौर्या पुत्र राजपति मौर्या द्वारा कई वर्षों से अवैध संबंध बनाकर शारीरिक शोषण किया जाता रहा। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5), 109 बीएनएस तथा धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा की जा रही है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.06.2026 को व0उ0नि0 यशवन्त सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त संजीव मौर्या पुत्र राजपति मौर्या निवासी ग्राम मुण्डा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, उम्र 34 वर्ष को उसके घर के निकट से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



