Azamgarh News:गहने साफ करने का झांसा देकर लूट करने वाले दो अंतर्राज्यीय बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

गहने साफ करने का झांसा देकर लूट करने वाले दो अंतर्राज्यीय बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

आजमगढ़। देवगांव थाना पुलिस ने महिलाओं को गहने साफ करने का झांसा देकर सोने के आभूषण हड़पने वाले दो अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों आरोपी बिहार के कटिहार जनपद के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार 16 जून को थाना क्षेत्र के ग्राम कंजहित में दो व्यक्तियों ने महिला मनोरमा दुबे को गहने साफ करने का झांसा देकर सोने की चैन और कान के झाले ले लिए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर महिला को भयभीत किया और फरार हो गए थे। इस संबंध में देवगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

शनिवार-रविवार की रात गायत्री मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। पुलिस पीछा करते हुए सरूपहां क्षेत्र तक पहुंची, जहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चाहत कुमार (22) के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मुन्ना शाह (45) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटी गई एक सोने की चैन, दो कान के झाले, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न जिलों और राज्यों में घूम-घूमकर महिलाओं को गहने साफ करने, चमकाने और पुराने गहनों को नया बनाने का झांसा देकर ठगी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अंतर्राज्यीय अपराधियों के नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button