आफताब आलम ने कहा-पत्रकारों के सम्मान से समझौता नहीं होगा,पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करेंगे राहुल पांडे:आफताब आलम
राहुल पांडे की नियुक्ति पर आफताब आलम ने दी शुभकामनाएं, संगठन को बताया पत्रकारों की ताकत

आजमगढ़। आइडियल पत्रकार संगठन के एक कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बड़ा ऐलान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार राहुल पांडे को आजमगढ़ का प्रभारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा गया।
आजमगढ़:आइडियल पत्रकार संगठन का कार्यक्रम, राहुल कुमार पाण्डेय बने प्रभारी जिला अध्यक्ष
संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम ने राहुल पांडे को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राहुल पांडे एक जिम्मेदार, कर्मठ, निष्ठावान और तेजतर्रार व्यक्तित्व हैं, जो आजमगढ़ के पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
आजमगढ़ हत्याकांड:डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत
आफताब आलम ने कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन सदैव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी पत्रकारों की हर न्यायोचित लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करेगी, तो संगठन उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम ने संगठन की कार्यशैली और पत्रकार हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, जहां उनकी समस्याओं का समाधान हो सके और उनके अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन देशभर के पत्रकारों को एकजुट कर उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
तेरी गुल्लक में लागा चोर रामलला जाग जरा!
राहुल पांडे की नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आफताब आलम ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आजमगढ़ इकाई और अधिक सक्रिय होगी तथा पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी पत्रकार समाज की बेहतरी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है।



