गंभीरपुर पुलिस और एसटीएफ की बड़ी सफलता, तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला कानून का शिकंजा
353 किलो गांजा बरामदगी मामले में बड़ा आर्थिक प्रहार, 10.50 लाख का कंटेनर जब्त

आजमगढ़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामदगी मामले में तस्करी में प्रयुक्त करीब 10.50 लाख रुपये मूल्य के कंटेनर वाहन को विधिक रूप से जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई को न केवल कानूनी बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी तस्करों के खिलाफ बड़ी चोट माना जा रहा है।
Azamgarh Road Tragedy: SSC Aspirant Among Two Dead in Late-Night Crash
उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 2026 को लखनऊ एसटीएफ और गंभीरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अमौड़ा टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर कंटेनर वाहन संख्या UP-79 AT-9418 से विशेष रूप से बनाई गई गुप्त कैविटी में छिपाकर ले जाया जा रहा 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये बताई गई थी। मौके से अंतरराज्यीय तस्कर राजीव कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार उर्फ संजू को गिरफ्तार किया गया था।
एआई के दौर में डब्लूपीयू गोवा ने दिखाया भविष्य का रास्ता
इस पूरे प्रकरण में गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई वित्तीय विवेचना को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर वाहन अवैध कमाई से खरीदा गया था। इसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वाहन को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई, जिसे नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEM (FOP)A एवं NDPS Act ने विधिसम्मत मानते हुए पुष्टि कर दी।
नागाबंधम’ लेकर आ रही है रोमांच की नई दुनिया
सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद सोमवार को वाहन के विरुद्ध विधिक जब्तीकरण (Confiscation) की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Mumbra Blossoms with the Aroma of Attar as Zam Zam Perfumers
जनपद में इस कार्रवाई को लेकर गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी और लखनऊ एसटीएफ की व्यापक सराहना हो रही है। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों एजेंसियों के समन्वय और पेशेवर जांच के कारण न केवल भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी हुई, बल्कि तस्करी से अर्जित संपत्ति पर भी प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी।
मुनव्वर फारुकी के एक्टिंग करियर का सुनहरा अध्याय
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों, संगठित अपराधियों और उनकी अवैध संपत्तियों के विरुद्ध जनपद पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रहेगी। अपराधियों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।



