Jaunpur news:शक्ति मोबाइल टीम ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

Jaunpur News: Shakti Mobile team made students and women aware, gave information about security helpline.

जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित “शक्ति मोबाइल टीम” ने नगर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया।

Jaunpur news:पट्टीदारों ने रिहायशी मड़हे में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख

अभियान के दौरान टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

Jaunpur accident:बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, चालक गिरफ्तार

शक्ति मोबाइल टीम ने महिलाओं और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि जौनपुर पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया।

Jaunpur news:कूड़े की आग से दो गुमटी व बिजली का तार स्वाहा

जागरूकता अभियान में टीम प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा, मुख्य आरक्षी शिव बदन, मुख्य आरक्षी काशीनाथ यादव, आरक्षी मनोज यादव, महिला आरक्षी आरती पाण्डेय एवं महिला आरक्षी रोहणी राठौर शामिल रहीं।

पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button