आजमगढ़ में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बैंक पासबुक से हुई शव की पहचान, परिवार में पसरा मातम

आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेलनगर स्थित शराब ठेके के आसपास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जब फैशन मिले व्यक्तित्व से: शीना चौहान का दमदार और एलिगेंट पावर-ड्रेसिंग स्टेटमेंट

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रमाकांत तिवारी बुधवार रात घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह पटेलनगर-हसनपुर मार्ग पर स्थित शराब ठेके के पास राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा।

आजमगढ़:पत्नी का पीछा कर रहे युवक ने पुलिस पर किया धारदार बांका से हमला

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास मिले बैंक पासबुक के आधार पर उसकी पहचान रमाकांत तिवारी के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में गिरने से चोट लगने के कारण मौत का पता लग रहा है।

आजमगढ़ :जनपद की प्रमुख सड़क,क्षेत्र के विकास को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस सभी मामलों पर जांच कर रही है। रमाकांत तिवारी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई लखनऊ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। मृतक अविवाहित थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button