Jaunpur news:आरओबी निर्माण में तेजी के निर्देश, अस्पताल परियोजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
आरओबी निर्माण में तेजी के निर्देश, अस्पताल परियोजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जौनपुर! जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार देर शाम जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन पर निर्माणाधीन 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और सेतु निगम के अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा जून 2027 तक गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Jaunpur news:आम उत्पादकों के लिए सुनहरा मौका, 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ में लगेगा आम महोत्सव
जिलाधिकारी ने कहा कि सेतु निर्माण के दौरान श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि आरओबी के निर्माण से क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा।निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक जेपी गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा को 100 शैयायुक्त चिकित्सालय के रूप में विकसित किए जा रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी और गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर के बाहर परियोजना की लागत, कार्यदायी संस्था और पूर्णता अवधि से संबंधित सूचना बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया।
भाजपा के सीएम के लिए हमदर्दी,मुसलमानों पर खामोशी-ओवैसी का अखिलेश पर हमला
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।



