जौनपुर के आरुष हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, पिता ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

हत्या के खुलासे में देरी से नाराज परिजन, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा प्रार्थना पत्र

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी सुरेश यादव ने अपने पुत्र आरुष की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 19 जून 2026 को उनके पुत्र की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में थाना मड़ियाहूं में मुकदमा अपराध संख्या 244/2026, धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कराया गया।

Jaunpur news:6 माह की गर्भवती महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित पिता का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस विवेचना में अपेक्षित प्रगति नहीं कर सकी है। उनका आरोप है कि अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही मामले के खुलासे के लिए प्रभावी कार्रवाई की गई है।

Jaunpur accident:मतरी बाजार में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पिता घायल

सुरेश यादव ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि मड़ियाहूं थाना पुलिस को निर्देशित किया जाए ताकि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

Jaunpur encounter:पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, अवैध तमंचा व बाइक बरामद

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button