Jaunpur accident:मतरी बाजार में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पिता घायल
Jaunpur accident: Tragic accident in Matari Bazaar, young man dies after being hit by an unknown vehicle, father injured.

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के मतरी बाजार में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
Jaunpur encounter:पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, अवैध तमंचा व बाइक बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव निवासी सरसीज पांडे (25 वर्ष) पुत्र शेषमणि पांडे अपने पिता को बाइक पर बैठाकर किसी कार्य से मछलीशहर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वे मतरी बाजार पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी
हादसे में सरसीज पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता शेषमणि पांडे को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सरसीज पांडे को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता को घर भेज दिया गया।
Jaunpur news:आरओबी निर्माण में तेजी के निर्देश, अस्पताल परियोजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
सूचना पर पहुंची मछलीशहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी है।



