घोसी पहुँची जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा, छात्रों-युवाओं से 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुँचने का आह्वान

Gen Z Connect Yatra reaches Ghosi, students and youth urged to reach Lucknow on October 2

घोसी।मऊ।जस्टिस मोर्चा की जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा अपने चौदहवें दिन घोसी में रात्रि निवास के बाद बुधवार को नगर स्थित कुछ विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करने के बाद पिढ़वल मोड़ और कोपागंज होते हुए मऊ शहर पहुँची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर छात्रों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया गया। साथ ही 2अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

यात्रा में शामिल कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जस्टिसमोर्चा के जय मौर्य एवं साथ के लोगों ने रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। छात्रों को जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा की 10 सूत्रीय मांगों के बारे में जानकारी दी गई और उनसे इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई।

नुक्कड़ सभाओं में यात्रियों ने कहा कि प्रदेश का युवा आज रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, शिक्षा की बदहाली और बढ़ती फीस जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इन सवालों को केवल चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य का सवाल बनाना जरूरी है। सरकार से लगातार जवाबदेही की मांग करते हुए कहा गया कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

यात्रा के दौरान छात्रों और युवाओं से 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुँचकर जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा के समापन कार्यक्रम और बड़े युवा आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया। जय मौर्य ने कहा कि यह यात्रा केवल साइकिल से जिलों का सफर नहीं बल्कि प्रदेश के युवाओं की समस्याओं को सुनने, उनकी आवाज को जोड़ने और सरकार से जवाब मांगने का अभियान है।जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से होते हुए लगातार आगे बढ़ रही है और सितम्बर माह के तीसरे हफ़्ते से यात्रा अवध में प्रवेश करेगी और 2 अक्टूबर को लखनऊ में युवाओं की बड़ी भागीदारी के साथ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button