Azamgarh News:3.82 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी में घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
3.82 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी में घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
निजामाबाद (आजमगढ़):
निजामाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम बघौरा ईनामपुर में हर घर जल, जल जीवन मिशन के तहत लगभग 3 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये की लागत से निर्मित पानी की टंकी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं और घोटाले का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है तथा योजना के क्रियान्वयन में मानकों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराए जाने और यदि किसी प्रकार की वित्तीय या तकनीकी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर अपनी शिकायत दर्ज कराते दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो वे संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक शिकायत करेंगे।



