Palamu News: जेएलकेएम पलामू प्रमंडल की बैठक में प्रमंडलीय कमेटी का हुआ गठन
Palamu News: Divisional Committee formed in the meeting of JLKM Palamu Division
मुख्य संवाददाता पलामू। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पलामू प्रमंडल की बैठक एवं प्रमंडलीय कमेटी के गठन हेतु कुशवाहा भवन, बैरिया, मेदिनीनगर में एक बैठक आयोजित हुई। मौके पर प्रमंडलीय प्रभारी महेंद्र मंडल, मनोज यादव एवं प्रेम नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा मेदिनीनगर (भंडरिया) के पूर्व प्रत्याशी अनिकेत मेहता, लातेहार के पूर्व प्रत्याशी संतोष पासवान, पांकी के पूर्व प्रत्याशी साहू ओंकार नाथ जायसवाल, पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, गढ़वा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान एवं लातेहार जिला अध्यक्ष निशांत यादव शामिल थे।
बैठक में तीनों जिलों से कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पलामू प्रमंडल में जेएलकेएम को मजबूत करना, पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो के विचारों को घर-घर पहुंचाना तथा पलामू प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर जोरदार तैयारी करना है।
प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि सभी विधानसभा सीटों को जीतकर राज्य में सरकार बनाना मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ता हर समय तैयार रहें। महेंद्र मंडल ने कहा कि झारखंड के लोग आशा भरी निगाहों से जयराम महतो को देख रहे हैं। प्रभारी प्रेम नायक ने कहा कि आज जयराम महतो एवं उनकी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता ही जनता की समस्याओं पर लड़ाई लड़ रहे हैं। मौके पर पलामू प्रमंडलीय कमेटी का गठन किया गया। सभी प्रभारी पदाधिकारियों की सूची तैयार कर केंद्रीय कमेटी को सौंपेंगे, जिसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष प्रमंडलीय कमेटी की घोषणा करेंगे।
इस अवसर पर लातेहार से जिला अध्यक्ष निशांत यादव, चंदन बड़ाइक, पुनीत चेरो, रवींद्र सिंह, विनोद सिंह एवं पूर्व लातेहार विधायक प्रत्याशी संतोष पासवान; गढ़वा से जयराम पासवान, विकास पासवान, आदित्य साहू, पंकज मेहता, शिव पारस जी, छोटू पासवान, पंकज यादव, अजय यादव, निरंजन जी, प्रभात सिन्हा, राजीव जी, अभय सिंह के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित



