Azamgarh news:मेहनत और ईमानदारी का मिला सम्मान, मधुबन कुमार सिंह बने आईपीएस

पीपीएस से आईपीएस बने मधुबन कुमार सिंह, आजमगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण

आजमगढ़, 2 जुलाई। आजमगढ़ पुलिस परिवार के लिए गुरुवार का दिन गौरव और खुशी लेकर आया। लंबे समय तक अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली से पहचान बनाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस कार्यालय में गरिमामयी प्रमोशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

Azamgarh News:खेत में मजदूरी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने श्री मधुबन कुमार सिंह को नए आईपीएस रैंक बैज पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल तथा उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Azamgarh News:लखनऊ में करंट की चपेट में आने से आजमगढ़ के युवक की मौत, आखापुर में पसरा मातम

मधुबन कुमार सिंह अपने शांत, सौम्य और जनसरोकारों से जुड़े कार्य व्यवहार के लिए पुलिस महकमे में विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नेतृत्व क्षमता, निष्पक्ष कार्यशैली और कर्तव्य के प्रति समर्पण ने उन्हें पुलिस विभाग में एक कुशल एवं लोकप्रिय अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।

Azamgarh accident:ट्रक की चपेट मे आने से महिला की हुई मौत

उनकी आईपीएस पद पर पदोन्नति को उनकी वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे आजमगढ़ पुलिस परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Jaunpur news:विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति व ननद से पूछताछ

प्रमोशन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे और श्री मधुबन कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आईपीएस के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही पुलिस विभाग को विश्वास है कि मधुबन कुमार सिंह अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी तथा जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे

Editor Aftab Alam

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button