Azamgarh News:युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त अमित नायक को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 25.10.2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना जीयनपुर पर सूचना दी गई कि उनके परिवार की 19 वर्षीय युवती दिनांक 24.10.2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है तथा वापस नहीं लौटी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0442/2026 धारा 87 बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 123, 64(1), 115(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त अमित नायक को दिनांक 24.11.2026 को जीयनपुर रोडवेज से समय लगभग 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अमित नायक पुत्र ओमदत्त, निवासी ग्राम शिक्षितपुर, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 19 वर्ष।

मु0अ0सं0 0442/2026 धारा 87, 123, 64(1), 115(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*

उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी एवं का0 रानू सैनी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button