Azamgarh News:मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा घर में घुसकर लाठी-डण्डे से मारपीट करने, वाहन क्षतिग्रस्त करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद लाठी-डण्डा बरामद।
*घटना का विवरण–*
वादी मुकदमा घनश्याम गुप्ता पुत्र स्व0 गोवर्धन गुप्ता निवासी ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण द्वारा उनके भाई रामदुलार एवं भतीजे अभिषेक को जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर लाठी-डण्डे से मारापीटा गया, वाहन क्षतिग्रस्त किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 115(2), 351(3), 109(1), 333, 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत 07 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष दीदारगंज के नेतृत्व में दिनांक 24.11.2026 को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई तथा घर के सामने बैठे दोनों अभियुक्तों को समय लगभग 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*
1. संजय गुप्ता पुत्र रामचेत गुप्ता, निवासी ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 36 वर्ष।
2. भोला उर्फ भोले गुप्ता पुत्र रामजग गुप्ता, निवासी ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 26 वर्ष।
*बरामदगी–*
02 अदद लाठी-डण्डा।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 225/2026 धारा 115(2), 351(3), 109(1), 333, 324(4), 3(5) बीएनएस, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, का0 महेश यादव एवं का0 सोनू यादव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।



