Azamgarh News:गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़

थाना रौनापार पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में 1,19,000 रुपये की जाली मुद्रा एवं जाली मुद्रा बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत ह

दिनांक 24.11.2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे की तहरीर पर थाना रौनापार में मु0अ0सं0 329/2026 धारा 2(b)(xx), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत कुल 08 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने के संबंध में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 48/2026 धारा 178/179/180/181 बीएनएस के अंतर्गत 1,19,000 रुपये की जाली मुद्रा एवं जाली मुद्रा बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना रौनापार पुलिस द्वारा दिनांक 24.11.2026 को अभियुक्तों के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान अभियुक्तगण अपने घरों पर मौजूद मिले, जिन्हें समय लगभग 05:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*

1. नितिन सिंह उर्फ भोला पुत्र स्व0 अलगू सिंह, निवासी ग्राम बरडीहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।

2. ऋषिकेश सिंह उर्फ शनि पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बरडीहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।

3. आदित्य सिंह उर्फ चंकी पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बरडीहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 28 वर्ष।

4. शिवम सिंह उर्फ विदुर पुत्र कमलेश सिंह, निवासी ग्राम बरडीहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।

 

*पंजीकृत अभियोग–*

मु0अ0सं0 329/2026 धारा 2(b)(xx), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

 

*आपराधिक इतिहास–*

 

*1. नितिन सिंह उर्फ भोला*

1. मु0अ0सं0 138/18 धारा 379/411 भादवि, थाना जीयनपुर।

2. मु0अ0सं0 507/17 धारा 379/411/420/467/468 भादवि, थाना कोतवाली।

3. मु0अ0सं0 323/19 धारा 41/411/413/419/420/467/468/471 भादवि, थाना कोतवाली।

4. मु0अ0सं0 28/19 धारा 379/411/419/420/468/467/471 भादवि, थाना रौनापार।

5. मु0अ0सं0 48/26 धारा 178/179/180/181 बीएनएस, थाना रौनापार।

 

*2. ऋषिकेश सिंह उर्फ शनि*

1. मु0अ0सं0 56/24 धारा 323/504/506/427 भादवि, थाना रौनापार।

2. मु0अ0सं0 48/26 धारा 178/179/180/181 बीएनएस, थाना रौनापार।

 

*3. आदित्य सिंह उर्फ चंकी*

1. मु0अ0सं0 237/19 धारा 147/148/308/323/452/506 भादवि, थाना रौनापार।

2. मु0अ0सं0 199/19 धारा 323/504/506 भादवि, थाना रौनापार।

3. मु0अ0सं0 48/26 धारा 178/179/180/181 बीएनएस, थाना रौनापार।

 

*4. शिवम सिंह उर्फ विदुर*

1. मु0अ0सं0 170/19 धारा 323/504/506/352/452 भादवि, थाना रौनापार।

2. मु0अ0सं0 198/19 धारा 147/323/427 भादवि, थाना रौनापार।

3. मु0अ0सं0 48/26 धारा 178/179/180/181 बीएनएस, थाना रौनापार।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*

थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे, हे0का0 दिनेश कुमार, का0 अखिलेश गौतम, म0का0 पूजा पासवान एवं म0का0 सावित्री चौधरी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button