Azamgarh news: दो व्यक्तियों का फांसी के फंदे से लटका मिला शव
Two persons committed suicide by hanging themselves in Khetapatti and Palthi villages of Didarganj police station area.

दीदारगंज -आज़मगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के खेतापट्टी गांव निवासी गरुण राजभर (35वर्ष) पुत्र राम रतन राजभर बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर से थोड़ी दूर स्थित मंडई में सोने चले गया रात में मंडई में लगी बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पास एक बेटा और एक बेटी हैं। पत्नी आशा का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
Azamgarh news:मेहनत और ईमानदारी का मिला सम्मान, मधुबन कुमार सिंह बने आईपीएस
दीदारगंज थाना के मगहां (पल्थी) गांव निवासी हरिश्चंद्र (55वर्ष) पुत्र बेचन राम ने गुरुवार को दिन में साढ़े 12 बजे घर से थोड़ी दूर स्थित मंडई के बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक बेल्डिंग का काम करता था। मृतक के पास 2 लड़का और एक लड़की है। पत्नी जायत्री का रो रो कर बुरा हाल है।
Azamgarh News:लखनऊ में करंट की चपेट में आने से आजमगढ़ के युवक की मौत, आखापुर में पसरा मातम
सूचना मिलने पर दीदारगंज थाने के एस आई रमेश चन्द्र यादव एवं सुरेन्द्र यादव ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।



