UPTET-2026: डीएम सैमुअल पाल एन. ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

जौनपुर।*उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने गुरुवार को टी.डी. लॉ कॉलेज एवं टी.डी. कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Jaunpur news:एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।

Jaunpur news:पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों को आयोग एवं शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

Jaunpur news:समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

उन्होंने बताया कि UPTET-2026 का आयोजन 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में कराया जाएगा। जनपद में परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान यदि कहीं भी नकल, अव्यवस्था या किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button